Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana list: झारखंड राज्य सरकार ने गरीब और बेसहारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, झारखंड सरकार उन महिलाओं को, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन बिता रही हैं और जिनकी उम्र 21 से 50 साल के बीच है, प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को इसमें आवेदन करना अनिवार्य होगा।
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 25 जुलाई 2024 को इस योजना का शुभारंभ किया। योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। इच्छुक महिलाएं 3 अगस्त से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। इस योजना मे आवेदन के लिए, महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र या जिला पंचायत कार्यालय में लगे विशेष कैंप पर जाना होगा, जहां से उन्हें आवेदन फॉर्म मिलेगा। अगर आप झारखंड राज्य की महिला निवासी हैं, तो इस योजना की जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana List 2024
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना जो झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस झारखंड की योजना के तहत, राज्य की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि महिलाओं को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी और उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
इस झारखंड की योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष की आयु तक की महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने इस योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 45 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना का लाभ राज्य की हर पात्र महिला को सुनिश्चित रूप से मिल सके, इसके लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर विशेष शिविर कैंप आयोजित किए जाएंगे, जहां महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकेंगी।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana list |
---|---|
योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
लाभार्थी | राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाएं |
उद्देश्य | लाभार्थियों को घर बैठे योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देना |
वित्तीय सहायता राशि | हर महीने 1000 रुपए |
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। झारखंड की इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक सहयोग देना है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। इस योजना के तहत, झारखंड सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान करेगी।
यह राशि सीधे महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी, ताकि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है।
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana list 2024 के लाभ
- इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा यह योजना शुरू की है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जिससे उन्हें साल भर में 12,000 रुपये मिलेंगे।
- इस योजना की खास बात यह है की इस मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से प्राप्त राशि महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने की 15 तारीख को यह राशि भेजी जाएगी।
- सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से 50 लाख महिलाओं को लाभान्वित करना है।
- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग इस योजना का संचालन कर रहा है ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।
- इस योजना मे महिलाओं को अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है; वे अपने मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की स्थिति चेक कर सकती हैं।
- ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की सुविधा से महिलाओं का समय और पैसा दोनों बचता है।
- इस योजना से मिलने वाली राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- यह योजना महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करने में सहायता करेगी।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए जरूरी पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना मे आवेदन करने की अवधि 3 अगस्त से 10 अगस्त तक है।
- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना मे वे महिलाएं जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है, इस योजना के लिए पात्र हैं।
- केवल वे महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana list के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले, अपने पास के ग्राम पंचायत या आंगनवाड़ी कार्यालय में लगे शिविर कैम्प पर जाएं।
- इसके बाद वहाँ से आपको मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन पत्र मिलेगा।
- अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- अब आपको आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच करके शिविर कैंप कर्मचारियों के पास जमा करें।
- इसके बाद आवेदन जमा करने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी।
FAQs
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें?
दोस्तो आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी ऊपर दी गई है। कृपया दिए गए निर्देशों का पालन करें।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि?
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट है – झारखंड सरकार
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2024 है।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ झारखंड राज्य की गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कहाँ शुरू की गई है?
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 25 जुलाई 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा शुरू की गई है।