Har Ghar Tiranga Certificate 2024: दोस्तो हर साल जब गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पास आता है, तो देशवासियों में एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की है, और इसके लिए “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देश के लोगों को जागरूक करना है। जो भी नागरिक इस अभियान में शामिल होते हैं, उन्हें एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसे “हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट” कहा जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल यह अभियान आयोजित किया जाता है, जिसमें देश के सभी नागरिक हिस्सा लेते हैं। इस अभियान में भाग लेने के लिए आपको “हर घर तिरंगा” पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर आप भी हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट पाना चाहते हैं और इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम आपको हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट से जुड़ी सभी जानकारी देंगे, ताकि आप भी इस अभियान का हिस्सा बन सकें।
Har Ghar Tiranga Certificate 2024 क्या है?
दोस्तो केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश के नागरिकों से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की है। हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र एक आधिकारिक दस्तावेज है जो तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के बाद प्राप्त होता है। यह प्रमाणपत्र राष्ट्रीय गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है और इसका उद्देश्य देशवासियों को अपने देश के प्रति जागरूक करना और एक पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिकों को एकजुट करना है।
हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर आपको अपनी फोटो और कुछ जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आप आसानी से हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक प्रतिज्ञा लेनी होती है। यह प्रतिज्ञा आप अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। प्रतिज्ञा लेने के बाद आपका हर घर तिरंगा प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2024 |
---|---|
अभियान | हर घर तिरंगा अभियान |
शुरू किया गया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
प्रतिभागी | देश के सभी नागरिक |
उद्देश्य | राष्ट्रीय ध्वज के साथ रिश्ते को औपचारिक से व्यक्तिगत बनाना |
लाभ | सभी प्रतिभागियों को एक सर्टिफिकेट मिलेगा |
प्रतिभाग करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | harghartiranga.com |
Har Ghar Tiranga Certificate का उद्देश्य
यहां “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य है कि हर भारतीय घर में तिरंगा झंडा दिखाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अभियान को शुरू किया है ताकि राष्ट्रीय एकता और गर्व को बढ़ावा मिल सके। इस अभियान में शामिल होकर, हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाकर उसकी तस्वीर ले सकते हैं और एक सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत: 9 अगस्त 2024
- हर घर तिरंगा अभियान की समाप्ति: 15 अगस्त 2024
सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Har Ghar Tiranga Certificate 2024 Download कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, Har Ghar Tiranga की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर जाएं: वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- “Take Pledge” पर क्लिक करें: होम पेज पर “Take Pledge” के बटन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा: क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

- जानकारी भरें: इस पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और देश (India) का चयन करें। फिर अपने राज्य का चयन करें।

- प्रतिज्ञा पढ़ें: सभी जानकारी भरने के बाद, एक प्रतिज्ञा पेज आएगा जिसे ध्यान से पढ़ें और “Take Pledge” पर क्लिक करें।
- सेल्फी अपलोड करें: इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जहां आपको तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करनी होगी।

- सहमति और सबमिट करें: सेल्फी अपलोड करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- सर्टिफिकेट डाउनलोड करें: अब आपका Har Ghar Tiranga Certificate दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करने के लिए “Download” पर क्लिक करें और आप इसे शेयर भी कर सकते हैं।
इस प्रकार, आप हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर आसानी से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
FAQs
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट किसके लिए है?
हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट 2024 हर भारतीय नागरिक के लिए है। आपको तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अपलोड करनी होगी और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान कब से कब तक चलेगा?
हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त 2024 तक चलेगा।
Har Ghar Tiranga Certificate 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Har Ghar Tiranga Certificate 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://harghartiranga.com/ है।
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए क्या कोई शुल्क देना होगा?
नहीं, हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह पूरी तरह से निशुल्क है।