SBI Stree Shakti Yojana 2024: स्टेट बैंक इंडिया महिलाओं को दे रहा है 25 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SBI Stree Shakti Yojana:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है ‘SBI Stree Shakti Yojana 2024′ : स्टेट बैंक इंडिया महिलाओं को दे रहा है 25 लाख का लोन, ऐसे करें आवेदन’। इस योजना के तहत, महिलाओं को कम ब्याज पर लोन मिलेगा ताकि वे अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। यह योजना महिलाओं को रोजगार शुरू करने में मदद करने के लिए शुरू की गई है।

लोन की रकम के साथ-साथ ब्याज दर भी बहुत ही कम है ताकि महिलाएं आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकें। अगर आप भी एक महिला हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी लेनी चाहिए। यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है!

SBI Stree Shakti Yojana 2024 क्या है?

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने ‘SBI Stree Shakti Yojana’ नामक एक योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके अंतर्गत, महिलाएं किसी भी बिजनेस या रोजगार के लिए कम ब्याज पर 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। यह लोन महिलाओं को किसी भी बिजनेस में साझेदारी करने पर ही दिया जाता है, जहां उनकी साझेदारी कम से कम 50% हो। यदि कोई महिला ₹5 लाख तक का लोन लेती है, तो उसे कोई भी कॉलेटरल या गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन, ₹5 लाख से ज्यादा लोन के लिए गारंटी देनी पड़ती है।

SBI Stree Shakti Yojana 2024 Details

योजना का नामSBI Stree Shakti Yojana 2024
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा एसबीआई बैंक की सहायता से
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं जो खुद का व्यापार शुरू करना चाहती हैं
उद्देश्यदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
लाभबैंक से कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराना व्यापार शुरू करने के लिए
लाभ दिया जा रहा हैस्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
साल2024
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
SBI Stree Shakti Yojana

SBI Stree Shakti Yojana का उद्देश्य

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ‘स्ट्री शक्ति योजना’ शुरू की है ताकि देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और व्यापार में अपनी जगह बना सकें। इस योजना के तहत, एसबीआई बैंक महिलाओं को 25 लाख रुपए तक का लोन बहुत कम ब्याज दर पर प्रदान करेगा। इससे महिलाएं खुद का व्यापार शुरू कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह योजना समाज में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

Telangana Mahila Shakti Scheme 2024

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ और विशेषताएं

  1. यह योजना महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त करने का मौका देती है।
  2. इस योजना के अंतर्गत महिलाएं ₹25 लाख तक का लोन ले सकती हैं।
  3. इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग बिजनेस और लोन की राशि के अनुसार विभिन्न ब्याज दरें लागू होती हैं।
  4. इस योजना मे ₹2,00,000 से अधिक लोन लेने पर महिलाओं को 0.5% कम ब्याज देना होता है।
  5. ₹5,00,000 तक के लोन के लिए किसी भी प्रकार की गारंटी की आवश्यकता नहीं होती है।
  6. ₹50,000 से लेकर 25 लाख रुपए तक का लोन मिलता है।
  7. यह योजना गाँवों में छोटे उद्योग करने वाली महिलाओं को उनके व्यापार को बढ़ाने का मौका प्रदान करती है।

SBI Stree Shakti Yojana में शामिल बिजनेस के नाम

  • खेती से जुड़े उत्पादों का व्यापार: किसानों से सीधे सामान खरीदें और उन्हें बाजार में बेचें।
  • 14 सी साबुन और डिटर्जेंट का व्यवसाय: साबुन और डिटर्जेंट बनाकर या उन्हें थोक बाजार में बेचकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
  • डेयरी का कारोबार: दूध, पनीर, दही आदि का उत्पादन करके या उन्हें बेचकर व्यवसाय चलाएं।
  • कपड़ों के निर्माण का व्यवसाय: कपड़े बनाने का कारोबार शुरू करें और उन्हें बाजार में बेचें।
  • पापड़ बनाने का बिजनेस: घर पर पापड़ बनाकर उन्हें बेचने का व्यवसाय शुरू करें।
  • उर्वरकों की बिक्री: खेतों के उर्वरक खरीदें और उन्हें किसानों को बेचें।
  • कुटीर उद्योग जैसे मसाले अथवा अगरबत्ती निर्माण का बिजनेस: घर पर मसाले बनाएं या अगरबत्ती बनाकर उन्हें बेचें।
  • कॉस्मेटिक आइटम या ब्यूटी पार्लर का बिजनेस: कॉस्मेटिक आइटम्स बेचने का व्यवसाय शुरू करें या ब्यूटी पार्लर खोलें।

SBI Stree Shakti Yojana की पात्रता

  • महिला भारत की मूल निवासी होना चाहिए।
  • केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • महिला की उम्र 18 वर्ष मिनिमम होना आवश्यक है।
  • जो महिला किसी बिजनेस में 50% या इससे अधिक का मालिकाना हक रखती है, वह आवेदन कर सकती है।
  • डॉक्टर, सीए, आर्किटेक्ट जैसे छोटे एंप्लॉय सर्विसेज में काम करने वाली महिलाएं भी पात्र हैं।
  • लोन रिटेल व्यापार या सर्विस प्रोवाइडर जैसी छोटी बिजनेस के लिए भी उपलब्ध है।

SBI Stree Shakti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • बैंक स्टेटमेंट (यदि कंपनी में पार्टनर है, तो उसके आवश्यक दस्तावेज़)
  • पिछले 2 साल का आईटीआर
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस प्लान (लाभ और हानि का विवरण प्रमाण सहित)

SBI Stree Shakti Yojana में आवेदन कैसे करे?

  1. अपने नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाएं।
  2. वहां के कर्मचारी से योजना के बारे में बात करें।
  3. आपको योजना के लिए आवेदन फॉर्म मिलेगा। इसमें आवश्यक जानकारी भरें।
  4. आवेदन फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेज संलग्न करें।
  5. आवेदन फॉर्म को बैंक कर्मचारी को जमा करें।
  6. बैंक के अधिकारी आपके फॉर्म की जांच करेंगे।
  7. लोन अप्रूव होने पर, आपके बैंक अकाउंट में राशि जमा की जाएगी।
स्त्री शक्ति योजना क्या है?

महिलाएं नया व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं।

नारी शक्ति योजना के लिए कौन पात्र है?

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत किशोरियां एवं महिलाएं पात्र होंगी। 

Read Also

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment