झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024: 1000 रुपए मासिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन और पात्रता

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (MMSY)। हाल ही में झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना का लाभ 45 लाख महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह कदम महिलाओं की आत्म-सम्मान बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के बारे में जरूरी जानकारी देंगे। इसलिए कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Table of Contents

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत, राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की मदद दी जाएगी। यानी, एक साल में महिलाओं को 12000 रुपए मिलेंगे। यह राशि सरकार हर महीने की 15 तारीख को महिलाओं के बैंक खातों में भेजेगी।

इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मिलेगा। केवल उन्हीं परिवारों की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाममुख्यमन्त्री मइयां सम्मान योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए प्रति माह
लाभ45 लाख महिलाओं
आवेदन शुरू होने की तिथि1 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/
मुख्यमन्त्री मइयां सम्मान योजना

मुख्यमन्त्री मइयां सम्मान योजना का उद्देश्य

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना शुरू की है ताकि राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने में मदद करना है। इससे महिलाएं आत्म-सम्मान के साथ अपना जीवन बिता सकेंगी और छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। जो घरेलू महिलाएं छोटे-मोटे कामकाज करना चाहती हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं और आसानी से काम कर सकती हैं।

जल्दी से देखे:- Mukhyamantri Miyan Samman Yojana Jharkhand Form PDF Download

Mukhyamantri Miyan Samman Yojana Important Dates and Deadlines

मुख्यमन्त्री मइयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख1 अगस्त 2024
आवेदन की अंतिम तारीख8 अगस्त 2024
लाभार्थियों की सूची जारी करने की तारीख15 अगस्त 2024
पहली किस्त जारी करने की तारीख16 अगस्त 2024

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है।
  • इस मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना मे योग्य महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना से राज्य की 45 लाख महिलाओं को फायदा होगा।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • यह योजना की वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • यह राशि महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य, और स्वच्छता पर खर्च की जा सकती है।
  • इस योजना से जरूरतमंद और योग्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
  • राज्य सरकार हर साल इस योजना पर 5500 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।

मुख्यमन्त्री मइयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • मुख्यमन्त्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदक महिला को झारखंड राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना मे आवेदिका की आयु 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • Mukhyamantri Maiya Samman Yojana मे आवेदिका के परिवार के पास झारखंड राज्य का अंत्योदय अन्न योजना, गृहस्थ कार्ड या K-Oil राशन कार्ड होना चाहिए।
  • इसके साथ आवेदिका के पास आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है।
  • इस योजना मे आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
  • इसके साथ परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • इस योजना में ग्रामीण और शहरी सभी वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करना होगा?

  • पहले अपने ग्राम पंचायत के कार्यालय में आयोजित शिविर या कैंप में जाएँ।
  • इसके बाद आपको कैंप से मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का फॉर्म प्राप्त करें।
  • अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अब आप इसमे आवश्यक दस्तावेज़ की कॉपी को फॉर्म के साथ अटेच करें।
  • इसके बाद फॉर्म की जाँच करने के बाद, इसे अपने नजदीकी शिविर में जमा कर दें।
  • अपने ग्राम पंचायत के कार्यालय में अधिकारी आपके फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करेंगे।

FAQs

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलते हैं, जिससे सालाना 12,000 रुपए की आर्थिक मदद की जाती है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे सही-सही भरें।
फॉर्म में मांगी गई दस्तावेज़ों की पीडीएफ अपलोड करें।
फॉर्म की जांच करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आवेदन के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करनी होगी।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए आयु सीमा क्या है?

इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को मिलेगा। आवेदन 1 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू होंगे।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म PDF कैसे डाउनलोड करें?

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर “Application Form” लिंक पर क्लिक करें।
फॉर्म PDF प्रारूप में खुल जाएगा। “Download” पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment