Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही है ₹51,000 की सहायता, जानें आवेदन प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म pdf, कन्या विवाह योजना एमपी पात्रता, कन्या विवाह योजना दस्तावेज, कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन, कन्या विवाह योजना लाभार्थी सूची, कन्या विवाह योजना अधिकारिक वेबसाइट, कन्या विवाह योजना हेल्पलाइन नंबर, Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana form pdf download, Kanya Vivah Yojana Eligibility, Kanya Vivah Yojana Documents, Kanya Vivah Yojana Online Apply, Kanya Vivah Yojana Official Website, Kanya Vivah Yojana Helpline Number.

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 के तहत, मध्य प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। यह योजना उन बेटियों के लिए है जो आर्थिक कारणों से विवाह नहीं कर पा रही हैं। इस लेख में, हम आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया और योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में बताएँगे, ताकि आप आसानी से अपनी बेटी का विवाह संपन्न कर सकें।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024

मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, बेटियों के विवाह के समय 51,000 रुपये की मदद दी जाएगी।इसके साथ ही, इस योजना का लाभ तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी मिलेगा, जो पुनर्विवाह करना चाहती हैं। ऐसे महिलाओं को भी इस योजना के तहत 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कन्याओं को कुछ विशेष योग्यताओं को पूरा करना होगा। इन योग्यताओं और योजना की पूरी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है, ताकि आप सही तरीके से इस योजना का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024 का उद्देश्य गरीब परिवारों को अपनी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की कन्याओं को विवाह के समय मदद दी जाएगी, जिससे गरीब परिवार अपनी बेटियों का विवाह सही उम्र में कर सकें और इस योजना का लाभ उठा सकें।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana के अंतर्गत सहायता राशि वितरण

MP कन्या विवाह योजना के तहत सरकार प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए कुल 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह सहायता राशि विभिन्न उद्देश्यों के लिए दी जाती है:

  1. विवाह के बाद नवदम्पति के सुखी जीवन और गृहस्थी के लिए कन्या को 43,000 रुपये दिए जाते हैं।
  2. विवाह समारोह में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिए 5,000 रुपये दिए जाते हैं।
  3. सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था को प्रति कन्या 3,000 रुपये का खर्च दिया जाता है।

एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ

  • आर्थिक सहायता: कन्याओं को सही उम्र में विवाह करने के लिए 51,000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
  • आसान विवाह: गरीब परिवार बिना आर्थिक संकट के अपनी बेटियों का विवाह कर सकेंगे।
  • बाल विवाह और साक्षरता में सुधार: इस योजना से बाल विवाह को रोका जा सकेगा और साक्षरता दर में वृद्धि होगी।
  • गरीब परिवारों को सहायता: गरीबी रेखा से नीचे आने वाली कन्याओं के विवाह के लिए गरीब परिवारों को सहायता मिलेगी।
  • तलाकशुदा या विधवा महिलाओं के लिए: तलाकशुदा या विधवा महिलाएं जिन्हें अपनी शादी करने में कठिनाई हो रही है, उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2024 के लिए पात्रता

  • इस योजना के तहत कन्या की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • कन्या और उसके माता-पिता या अभिभावक मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए।
  • कन्या के विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे की कन्याओं को मिलेगा।
  • तलाकशुदा, विधवा, या असहाय कन्याओं को भी इस योजना के तहत पुनर्विवाह के लिए लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • लड़के और लड़की के जन्म प्रमाण पत्र
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • लड़के और लड़की की उम्र प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा महिला के लिए तलाक का प्रमाण पत्र
  • विधवा महिला के लिए पति की मृत्यु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mpvivahportal.nic.in पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म देखें” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आपको फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार नंबर, उम्र, जाति, और परिवार की वार्षिक आय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरें।
  4. इसमे अब निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करें।
  5. अब सभी जानकारी सही से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment