Majhi Ladki Bahin Yojana Status Check: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की निराश्रित और तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए माझी लाडकी बहिन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। राज्य सरकार ने इस योजना के फॉर्म 1 जुलाई 2024 से भरने शुरू कर दिए थे और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था।
इस योजना के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाएं माझी लाडकी बहिन योजना सूची का इंतजार कर रही थीं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है कि महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना लाभार्थी सूची जारी कर दी है। सूची में शामिल महिला लाभार्थियों को जल्द ही योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
Majhi Ladki Bahin Yojana Status Check क्या है?
माझी लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि सीधा उनके बैंक खाते में जमा की जाती है। आवेदन करने के लिए, महिलाओं को नारीशक्ति दूत ऐप का उपयोग करना होगा, जिससे वे घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
अगर किसी महिला को ऑनलाइन आवेदन में परेशानी होती है, तो वे ऑफलाइन भी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत या नगर निगम कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा।
इस योजना में वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या तलाकशुदा हैं और जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को योजना का लाभ आसानी से मिल सके, चाहे वे ऑनलाइन आवेदन करें या ऑफलाइन।
मांझी लाडकी बहिन योजना स्टेटस के बारे में सभी जानकारी
योजना का नाम | Mazi Ladki Yojana 2024 Status Check |
शुरू की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 1500 रुपए प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन, ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Majhi Ladki Bahin Yojana 2024 Check Status का उद्देश्य
महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का ऐलान वित्त मंत्री अजित पवार ने 28 जून 2023 को बजट पेश करते समय किया था। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, जिससे वे अपनी जरूरतें पूरी कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
Majhi Ladki Bahin Yojana Important date
महत्वपूर्ण तिथियाँ | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 जुलाई 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2024 |
प्रारूप सूची जारी करने की तिथि | 16 से 20 जुलाई 2024 |
सूची में संशोधन की तिथि | 21 से 30 जुलाई 2024 |
योज़ना की सूची जारी होने की तिथि | 1 अगस्त 2024 |
योजना का लाभ मिलने की तिथि | 14 अगस्त 2024 |
Majhi Ladki Bahin Yojana List कैसे चेक करें?
- आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकती थीं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नारीशक्ति दूत एप का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें – Mazi Ladki Bahin Yojana 1st Installment 2024: Release Date & Time, Beneficiary List Check
ग्राम पंचायत कार्यालय या आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन करने वाले:
- सबसे पहले, अपने नगर पालिका के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Majhi Ladki Bahin Yojana List PDF का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना वार्ड चुनना होगा और ‘सूची देखें’ पर क्लिक करना होगा।
- आपके वार्ड की योजना की पीडीएफ सूची खुल जाएगी।
- इस सूची में उन महिलाओं के नाम होंगे जिन्होंने योजना में आवेदन किया है और पात्र हैं। आप यहाँ अपना नाम भी चेक कर सकती हैं।
- अगर आपका नाम सूची में है, तो सरकार की तरफ से आपको ₹1500 की सहायता राशि मिलेगी।
अगर आपने नारीशक्ति दूत ऐप से आवेदन किया है, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- अपने मोबाइल में नारीशक्ति दूत ऐप खोलें।
- ऐप में लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालें।
- अब लॉगिन करने के बाद, ‘या पूर्वी केलेले अर्ज’ पर क्लिक करें।
- अब लाभार्थी सूची का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- आपकी योजना की सूची खुल जाएगी, जहां आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।