Mahalakshmi Scheme : महालक्ष्मी योजना महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 8 हजार 500 रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahalakshmi Scheme: कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम पिपलोदा द्वारकाधीश से शुरू करके 50 से अधिक गांवों का दौरा किया। ग्राम हरनिया खेड़ी में उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आपको अपने घर की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, कांग्रेस आपकी चिंता करेगी। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रत्येक घर की एक महिला को वार्षिक 1 लाख रुपए मिलेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसानों की समस्याओं को समझता हूं। कांग्रेस ने पहले भी किसानों का कर्ज माफ किया था, और केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने कहा कि किसानों को फसल बीमा लेने के लिए सालों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही फसल बीमा की राशि तुरंत उनके खाते में डाली जाएगी।

खेती किसानों को जीएसटी से मुक्त किया जाएगा। जनसंपर्क में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, वीरसिंह राणा, संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह पंवार, गफार पटेल, नितिराज सिंह, महेश पटेल, साहिल देहलवी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने भी यह कहा था…..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिंड में कहा, “मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत देशभर की गरीब महिलाओं को लखपति बनाएंगे। हर महीने उनके खाते में 8500 रुपए डाले जाएंगे। 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment