Ladki Bahin Yojana December Installment: जानें किस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2100

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाडकी बहीण योजना के तहत हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। अब तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की पांच किस्तें जमा की जा चुकी हैं। अब छठवीं किस्त के वितरण की तिथि का इंतजार है।

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2024 में छठी किस्त का वितरण किया जाएगा। इस बार लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 की जगह ₹2100 की राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकेंगी जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत, सरकार हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते (DBT) के माध्यम से महिलाओं को देती है। अब तक 2 करोड़ से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

योजना के तहत, अब तक महिलाओं को पांच किस्तें दी जा चुकी हैं, और छठी किस्त जल्द ही उनके खातों में भेजी जाएगी। इस बार सरकार ₹1500 के बजाय ₹2100 की आर्थिक सहायता देने की योजना बना रही है। यह लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके नाम योजना की लाभार्थी सूची में शामिल हैं और जिन्होंने सरकार द्वारा तय किए गए नियम व कार्य पूरे किए हैं।

माझी लाडकी बहीण योजना छठी किस्त

महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना के तहत अब तक 5 किस्तें महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह में महिलाओं को अक्टूबर और नवंबर की किस्त एक साथ दी गई थी। अब महिलाएं छठी किस्त का इंतजार कर रही हैं।

इस योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा चुनाव के दौरान की गई थी, जिसके तहत दिसंबर से हर महीने ₹1500 की बजाय ₹2100 की आर्थिक सहायता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए दी जा सकती है। नई राशि की शुरुआत इस महीने से होने की संभावना है।

Ladki Bahin Yojana December Installment Date

राज्य सरकार द्वारा लाडकी बहिन योजना की छठी किस्त दिसंबर महीने में जारी की जाएगी। यह किस्त केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। योजना का लाभ लगातार पाने के लिए महिलाओं को सभी पात्रता मानकों को पूरा करना आवश्यक है। हाल ही में योजना के अंतर्गत स्वीकृत महिलाओं को भी इस किस्त की राशि दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद, दिसंबर की किस्त 15 दिसंबर से लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर हो सकती है। महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। साथ ही, इस ट्रांसफर की सूचना SMS के माध्यम से दी जाएगी। अगर किसी महिला को SMS नहीं मिलता, तो वह बैंक जाकर या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भुगतान स्थिति की जांच कर सकती है।

लाडकी बहीण योजना पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक करें

  • सबसे पहले, योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • इसके बाद होमपेज पर “लाभार्थी स्थिति” के विकल्प को चुनें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • दिए गए कैप्चा कोड भरें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और इसे सत्यापित करें।
  • इसमे क्लिक करने के बाद आपके सामने योजना का सारा भुगतान विवरण खुलकर आ जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Ladki Bahin Yojana December Installment: जानें किस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2100”

Leave a Comment