Abua Awas Yojana 2024: हेमंत सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री, ने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं शुरू की हैं। हाल ही में, 77वें स्वतंत्र दिवस के मौके पर, उन्होंने सभी परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जिसका नाम है ‘अबुआ आवास योजना’। इस योजना के तहत, झारखंड के गरीब परिवारों को तीन कमरों वाला मकान उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें परेशानी के बिना पक्का आवास मिले और वे अपना जीवन आराम से बिता सकें। अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और ‘अबुआ आवास योजना’ का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इस आलेख को पूरी तरह से पढ़ना चाहिए।
अबुआ आवास योजना झारखण्ड 2024 क्या है?
झारखंड सरकार ने 15 अगस्त 2023 को अबुआ आवास योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की पहली किस्त 23 जनवरी 2024 को जारी की गई है। इस योजना के तहत झारखंड के गरीब लोगों को, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, 2 लाख रुपए की लागत वाला 3 कमरों का पक्का मकान दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जो किसी कारणवश प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं।
अबुआ आवास योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में अब तक 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 29.97 लाख आवेदनों का सत्यापन हो चुका है। योजना के तहत लाभार्थियों को मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की राशि पांच किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त में लाभार्थियों को कुल राशि का 15 प्रतिशत यानी 30,000 रुपए दिए जाएंगे।
इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी studyminds.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
अबुआ आवास योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | अबुआ आवास योजना 2024 |
---|---|
योजना का उद्देश्य | झारखंड के गरीब बेघर लोगों को तीन कमरों वाले पक्के घर प्रदान करना |
योजना की शुरुआत | 15 अगस्त 2023 |
योजना का क्षेत्र | राज्य सरकार (झारखंड) |
योजना का मंत्रालय | झारखंड ग्रामीण विकास विभाग |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
योजना के लाभार्थी | झारखंड के गरीब और बेघर नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफ़लाइन |
अबुआ आवास योजना आवेदन फॉर्म पीडीएफ | यहाँ क्लिक करें |
अबुआ आवास योजना जिला सूची | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
Jharkhand Abua Awas Yojana 2024 का उद्देश्य
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की अबुआ आवास योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए। उन लोगों को इस योजना के तहत मदद मिलेगी जो अपने लिए पक्का मकान नहीं बना सकते या जिनके पास ऐसे घर का सामग्री नहीं है जो पक्के मकान के निर्माण के लिए आवश्यक हो। इस योजना के अंतर्गत, उन्हें एक तीन कमरों वाला पक्का मकान दिया जाएगा। इससे झारखंड को एक मजबूत राज्य बनाने में मदद मिलेगी और हर गरीब नागरिक को मकान, रोटी और कपड़े की समस्या से निपटने की सुविधा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Mukhyamantri Bal Uday Yojana 2024: मुख्यमंत्री बाल उदय योजना ऑनलाइन आवेदन, योग्यता
Abua awas Yojana Jharkhand के लाभ एवं विशेषताएं
Abua awas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं:
- यह योजना झारखंड राज्य के बेघर लोगों और कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान प्रदान करेगी।
- यह मकान उन सभी सुविधाओं को शामिल करेगा जो आधुनिक जीवन के लिए जरूरी हैं, जैसे किचेन, टॉयलेट, आदि।
- मकान बनाने के लिए 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि 5 किस्तों में प्रदान की जा रही है।
- इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि को लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजा जाएगा।
- इस योजना के तहत आगामी तीन सालों में इस योजना के अंतर्गत कुल 8 लाख आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- यह योजना उन लोगों को लाभ प्रदान करेगी जिन्हें पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana 2024: महतारी वंदन योजना ऑनलाइन अप्लाई करें @ mahtarivandan.cgstate.gov.in
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता
Abua awas Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित मानदंड हैं:
- उम्मीदवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को झारखंड का निवासी होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार कमजोर जनजाति समूह, पीवीटीजी या किसी आपदा, बेघरी, मजदूर होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ वही परिवार प्राप्त कर सकता है जिसने पहले किसी आवास योजना का लाभ नहीं लिया है।
- यदि आपने पहले किसी अन्य आवास योजना का लाभ लिया है तो आप इस योजना का लाभ नहीं पा सकते।
Abua Awas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खता विवरण
ये भी पढ़ें: CG Rojgar Panjiyan Portal 2024: छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन कैसे करें ऑनलाइन
Abua Awas Yojana में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Abua awas Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका:
- सबसे पहले आपको Abua Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने home page खुलकर आएगा।
- अब आप “अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जिसमें आवश्यक जानकारी भरें।
- सभी जानकारी ठीक से भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद, प्रिंटआउट लें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिससे आप आवेदन की स्थिति जांच सकें।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई कृषक उन्नति योजना, किसानों को प्रति एकड़ 19257 रुपये देगी सरकार
अबुआ आवास योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको Abua awas Yojana आवेदन पत्र को आप ब्लाक कार्यालय, पंचायत कार्यालय, या ग्राम सभा कार्यालय से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।
- जब आपको आवेदन पत्र मिल जाए, तो उसे भरकर आपके साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा करना होगा।
- आपके आवेदन और दस्तावेज़ों की जाँच के बाद, अधिकारियों द्वारा गहनता से जाँच की जाएगी। जाँच के पश्चात, पात्र लाभार्थियों की सूची जारी की जाएगी।
- लाभार्थियों को SMS के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा।
अबुआ आवास योजना लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले Abua awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Awaassoft” विकल्प के अंदर “रिपोर्ट” पर क्लिक करें।
- “Abua Awas Yojana List” पर क्लिक करें।
- अपने जिले, ब्लॉक, और गांव का चयन करें।
- “सबमिट” पर क्लिक करें।
- अबुआ आवास योजना सूची 2024 आपके सामने दिखाई देगी।
FAQs
झारखंड अबुआ आवास योजना 2024 क्या है?
झारखंड में गरीब लोगों या जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है, उन्हें 30/- रुपये में तीन कमरे का घर मिलेगा। इस योजना के तहत 2 लाख रु. किसी भी कारण से जो लोग पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी।
झारखंड अबुआ आवास योजना 2024 का लाभ किसे मिलेगा?
झारखण्ड राज्य के सभी गरीब और बेघर लोगों को मिलेगा।
झारखंड अबुआ आवास योजना 2024 का PDF फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?
अबुआ आवास योजना पीडीएफ फॉर्म के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करें। फिर आपके सामने पीडीएफ खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
Abua Awas Yojana का उद्देश्य झारखंड राज्य के गरीब परिवारों को जिनके पास रहने के लिए अपना मकान नहीं है उन लोगों को 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
अबुआ आवास योजना का बजट कितना है?
Abua Awas Yojana का बजट 15,000 करोड़ रुपए है।