Nirogi Haryana Yojana 2024: निरोगी हरियाणा योजना उद्देश्य, लाभ एवं पात्रता

Nirogi Haryana Yojana 2024: हरियाणा सरकार अपने राज्य के लोगों को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा देने के लिए एक नई पहल ले रही है। इस योजना के तहत सरकार मुफ्त में स्वास्थ्य जांच कराएगी। पहले चरण में, 24,75,380 गरीब परिवारों के 98,13,214 लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। यहां जानने के लिए कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ और कौन होगा पात्र।

इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी Studyminds.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

Nirogi Haryana Yojana 2024

निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत, हरियाणा के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत, सभी लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप होगा और सरकार डिजिटल रिकॉर्ड भी बनाएगी। यह योजना 6 भागों में बांटी गई है। पहले भाग में, 98 लाख 13 हजार 214 लोगों का हेल्थ चेकअप मुफ्त में होगा और यदि कोई बीमारी पाई जाती है तो उसका इलाज भी निशुल्क होगा। इस योजना के तहत, नागरिकों को अस्पतालों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी टेस्ट और जांच भी निशुल्क होगी। अंत्योदय परिवारों को भी वार्षिक आय 1.80 लाख या कम होने पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिलेगी।

Also Read: Haryana Pashudhan Bima Yojana 2024: हरियाणा पशुधन बीमा योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म, पात्रता व लाभ

निरोगी हरियाणा योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
प्रारंभ की गईमुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा
राज्यहरियाणा
उद्देश्यहेल्थचेक अप की सुविधा उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
प्रदान की जाने वाली सहायताजांच एवं उपचार निशुल्क किया जाएगा
Official websitesoon
निरोगी हरियाणा योजना

Nirogi Haryana Yojana का उद्देश्य

निरोगी हरियाणा योजना का मुख्य उद्देश्य है कि हरियाणा में रहने वाले सभी लोगों को मुफ्त में हेल्थचेक अप की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अगर हेल्थ चेकअप के दौरान कोई बीमारी पता चलती है, तो उसका मुफ्त में इलाज किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत, सभी परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की जा सकेगी। इसमें 25 से ज्यादा परीक्षण शामिल होंगे। विशेष टेस्ट डॉक्टर की सलाह के बाद किए जाएंगे और रिपोर्ट भी दो दिनों में ही मिलेगी। इस योजना के माध्यम से लोग स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त करेंगे और अस्पतालों में पैसे खर्च नहीं करने होंगे।

Also Read: Awasiya Bhu Adhikar Yojana 2024 : घर बनाने के लिए मिलेगी निःशुल्क जमीन, जानें आवेदन प्रक्रिया

निरोगी हरियाणा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुफ्त हेल्थ चेकअप: योजना के तहत हरियाणा के सभी नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलेगा।
  • अस्पतालों के चक्करों से मुक्ति: लोगों को अब अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
  • निःशुल्क जांच का लाभ: स्वास्थ्य जांच के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • समय पर उपचार: जांच से बीमारियों का पता चलेगा और उनका समय पर इलाज किया जा सकेगा।
  • चिकित्सा संस्थाएं: योजना के अंतर्गत चिकित्सा संस्थाओं को चुना गया है, जो सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।
  • उपचार की सुविधा: चिकित्सा संस्थाओं में निर्धारित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार मुहैया किया जाएगा।
  • दवाइयाँ मुफ्त: लाभार्थियों को उपचार के साथ-साथ दवाइयाँ भी मुफ्त मिलेंगी।
  • जानकारी: स्वास्थ्य जांच से लोगों को अपनी बीमारी का पता चलेगा और वह सही समय पर उपचार करवा सकेंगे।

Also Read: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना (MMVY) 2024 : Mukhymantri Medhavi Vidhyarthi Yojana, Apply

निरोगी हरियाणा योजना के लिए पात्रता क्या हैं?

  1. निरोगी हरियाणा योजना के लाभ केवल हरियाणा के निवासियों को ही मिलेगा।
  2. सभी वर्गों के नागरिक इस निरोगी हरियाणा योजना के लाभार्थी हो सकते हैं।
  3. निरोगी हरियाणा योजना का लाभ सभी आयु समूहों के लोगों को मिलेगा।

Nirogi Haryana Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • स्थाई प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Leave a Comment