हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024: फ्री ऑनलाइन आवेदन, पात्रता एवं लाभ

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024: हरियाणा सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इसी तरह, 19 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद में एक राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के दौरान एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम “मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना” है। इस योजना के तहत राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण कराने पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।

अगर आप हरियाणा राज्य के निर्माण श्रमिक हैं और इस योजना के तहत पंजीकरण कर प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको जानना चाहिए कि इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने पर कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी और पंजीकरण के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए होंगे। इस जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा ताकि आप भी मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का लाभ उठा सकें।

Table of Contents

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना क्या है?

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 हरियाणा में शुरू की गई है। इस योजना के तहत राज्य के निर्माण श्रमिकों को रजिस्टर करने पर 1,100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करेगी और सरकार उनका डेटा बेस तैयार कर सकेगी ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ पा सकें। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के बारे में सभी जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा
राज्यहरियाणा
लाभार्थीराज्य के निर्माण श्रमिक
उद्देश्यनिर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने पर 1,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hrylabour.gov.in/
Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana

Haryana Shramik Panjikaran Protsahan Yojana का उद्देश्य

Haryana Shramik Panjikaran Protsahan Yojana का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त करने में मदद मिले। अक्सर ऐसा होता है कि जो श्रमिक पंजीकृत नहीं होते, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इसलिए इस योजना के तहत पंजीकृत होने पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने का मौका मिलेगा और वे सरकारी योजनाओं का फायदा भी उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य है कि श्रमिकों का एक सम्पूर्ण डेटाबेस तैयार किया जाए।
  • इस योजना के तहत, श्रमिकों को पंजीकरण के लिए ₹1,100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इसके अलावा, इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अयोध्या दर्शन का अनुभव प्रदान किया जाएगा।
  • श्रमिकों को यह राशि केवल एक बार ही दी जाएगी, जिसका उपयोग उनके कल्याण हेतु किया जा सकेगा।
  • इस योजना से श्रमिकों के सतत एवं समग्र विकास का समर्थन किया जाएगा।
  • इसके अलावा, श्रमिकों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं और योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना 2024: फ्री ऑनलाइन आवेदन, लाभ

Haryana Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana 2024 के लिए पात्रता

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 के लिए पात्रता:

  1. इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य के स्थायी निवासियों को मिलेगा।
  2. इस योजना के तहत केवल निर्माण श्रमिक ही पात्र होंगे।
  3. श्रमिक को पहली बार HBOCDWW बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
  4. श्रमिक को इस योजना के तहत जीवन में केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • HBOCWW प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • शपथ पत्र

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले Labour Department Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां आपको ‘BOCW Welfare Schemes’ सेक्शन में ‘मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको ‘Registration’ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी देनी होगी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  • आपके आवेदन और दस्तावेजों की सत्यापन होगी।
  • सत्यापन के बाद, आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना 2024 का शपथ पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले लेबर डिपार्टमेंट हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर पहुँचने के बाद, मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने पर इस योजना की जानकारी वाला पेज खुल जाएगा।
  4. इस पेज को नीचे स्क्रॉल करें और ‘Download Undertaking‘ के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का घोषणा पत्र आ जाएगा।
  6. अब शपथ पत्र डाउनलोड करने के लिए ‘डाउनलोड’ के विकल्प पर क्लिक करें।

FAQs

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कब हुई?

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 19 जून 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने की। इस योजना का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को लाभ पहुंचाना है।

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत श्रमिकों को कितनी मदद मिलेगी?

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत जो श्रमिक पहली बार पंजीकरण करेंगे, उन्हें 1,100 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है?

Mukhyamantri Shramik Panjikaran Protsahan Yojana का उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करने के लिए बढ़ावा देने तथा उनका डाटाबेस तैयार करने हेतु आर्थिक सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है। 

Leave a Comment