Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के लिए आज से आवेदन शुरू, अब हर महिला को मिलेगा 1000 रुपये, ऐसे करें आवेदन

Ladli Behna Yojana , लाडली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन, लाडली बहना योजना पत्र , लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार , लाभार्थी, लाभ, ऑनलाइन आवेदन, लॉन्च तिथि, पात्रता योग्यता, दस्तावेज़, पंजीकरण , आधिकारिक वेबसाइट, लॉगिन, स्थिति, हेल्पलाइन नंबर, नवीनतम अपडेट, लड़ल बहन यजन

दोस्तो भारतीय समाज में लड़कियों के उत्थान और समानता के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। उनमें Ladli Behna Yojana भी उनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है जो लड़कियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करती है। इसे मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा चलाया गया है

इस लेख में, हम लाडली बहना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे और इसके लाभों के साथ-साथ इसके प्रभाव पर भी चर्चा करेंगे।

लाडली बहना योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

योजना का नामएमपी लाडली बहना योजना
राज्यमध्यप्रदेश 
शुरू की गईश्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
आर्थिक लाभ3000 तक की राशि प्राप्‍त होगी प्रतिमाह
रजिस्ट्रेशन शुरू25 जुलाई 2023 से
हेल्पलाइन नंबर0755-2700800
आधिकारिक वेबसाइटwww.cmladlibahna.mp.gov.in

लाड़ली बहना योजना क्या है?

Ladli Behan Yojana 2023 – दोस्तो लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई। इस योजना की घोषणा मध्य प्रदेश सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर 28 जनवरी 2023 को बुधनी में नर्मदा तट के पावन स्थल पर की गई और इस योजना को सरकार द्वारा 25 मार्च 2023 लागू कर दिया गया था। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी बेटियों को 1000 प्रति माह दिये जाते है। जो बढ़ाकर 3000 कर दिये गये है।

 

हमारे देश में कई लोग आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण लड़कियों को उच्च शिक्षा नहीं दे पाते है। इस योजना के तहत, लड़की जन्म होने पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद करती है। यह योजना एक परिवार में दो लड़कियों के लिए ही उपलब्ध होती है और इसका उद्देश्य लड़कियों के भविष्य के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

1. लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना

यह योजना लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आर्थिक मदद प्रदान करती है। इससे परिवार को लड़की के जन्म पर उसके भविष्य के लिए तैयारी करने में मदद मिलती है जिससे वे उसे अच्छे से शिक्षित कर सकते हैं।

2. लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना

इस योजना का दूसरा मुख्य लक्ष्य है लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना। जब परिवार को लाड़की के जन्म पर आर्थिक मदद मिलती है, तो उन्हें उसे अच्छी शिक्षा देने की संभावना होती है जिससे उसके जीवन में समृद्धि हो सकती है।

3. लड़कियों के अधिकारों की संरक्षा

यह योजना लड़कियों के अधिकारों की संरक्षा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे समाज में लड़कियों के समान अधिकार को सुनिश्चित किया जाता है और उन्हें समाज में सम्मान मिलता है।

 


Chief minister ladli behna yojana के लाभ(Benefits Of Ladli Behna Yojana)

  1. Ladli Behana Yojana के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
  2. इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किया जायेगा, जिससे उन्हें अपनी जीवन शैली जीने में आसानी होगी।
  3. योजना द्वारा वितरित राशि हर महीने की 10 तारीख को खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  4. Ladli Bahan Yojana योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।
  5. यदि कोई महिला पहले से किसी भी योजना के तहत लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना में शामिल किया जायेगा।
  6. महिला चाहे किसी भी धर्म, जाति एवं जनजाति से नाता रखती हो, सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  7. पेंशन पाने वाली महिलाएं भी इस योजना का हिस्सा बन पाएगी।
  8. इस योजना की प्रतिमाह राशि बढ़ाने की घोषणा की गई है प्रतिमाह राशि 3000 तक की जा रहीं है जिससे यह राशि सालभर में और 5 साल में और बढ़ कर मिल जाएगी।

लाडली बहना योजना पात्रता

  • महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए अर्थता उसके पास मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी।
  • आवेदन करने के लिए बहनों का विवाहित होना आवश्यक है।
  • महिला आवेदक की वर्तमान आयु 60 वर्ष से कम हो।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला लाडली बहना योजना के लिए पात्र होगी।
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन कर सकती है।

Mp Ladli Behna Yojana की अपात्रता

1). जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।

2). जिनके परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता हो।

3). जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।

4). जो स्‍वयं भारत सरकार/ राज्‍य सरकार की किसी भी योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि रूपये 1000/- या उससे अधिक की राशि प्राप्‍त कर रही है।

5). जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/ विधायक हो।

6). जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के द्वारा चयनित/ मनोनित, बोर्ड/ निगम/ मण्डल/ उपक्रम के अध्यक्ष/ संचालक/ सदस्य हो।

7). जिनके परिवार के सदस्‍यों के पास संयुक्‍त रूप से कुल पॉच एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।

8). जिनके परिवार के सदस्‍यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) हो।

chief minister ladli behna yojana के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है।
  • समग्र पोर्टल में आधार E-KYC अपडेट होना चाहिए।
  • फॉर्म में कंप्यूटर कैमरे से फोटो खिचेगी इसलिए आवेदिका का उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • समग्रवोटर कार्ड / पैन कार्ड / राशन कार्ड
  • आयु सम्बंधित प्रमाण
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पहचान का प्रमाण

लाड़ली बहना योजना फॉर्म कैसे भरे? Online apply

  • लाड़ली बहना योजना आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जायेंगे।
  • फॉर्म भरने के लिए सरकारीअधिकारियों द्वारा गांव गांव जाकर कैंप लगाए जाएंगे।
  • उन कैंप में कंप्यूटर के माध्यम से अधिकारियों द्वारा लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जाएंगे।

Ladli Bahna Yojana E-KYC कैसे करे?

Ladli Bahna Yojana E-Kyc (लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन kyc online)-नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप जान सकते है।

Click here

FAQs

Q. लाडली बहना योजना क्या है?

स योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सभी बहनों को ₹1000 प्रति महीने यानी कि हर साल ₹12000 सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाल ले जाएंगे। योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को महिलाओं के बैंक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।

लाडली बहना योजना के पात्र कौन है?

टैक्स देने वाले परिवारों की महिला को छोड़कर के प्रदेश की सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Q. लाडली बहना योजना का पैसा कब मिलेगा?

महीने की 10 तारीख को मिलेगा।

Q. लाड़ली बहना योजना में महिला की उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans: लाडली बहना योजना करने के लिए उम्र न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 60 साल होनी चाहिए।

Q.लाडली बहना योजना कब लांच हुई?

लाडली बहना योजना 5 मार्च 2023 को लॉन्च हुई थी

Q.Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 है।

14 thoughts on “Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के लिए आज से आवेदन शुरू, अब हर महिला को मिलेगा 1000 रुपये, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment